1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय कर्मचारियों को साल 2021 के शुरुआत में सरकार का तोहफा

केंद्रीय कर्मचारियों को साल 2021 के शुरुआत में सरकार का तोहफा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>केंद्रीय कर्मचारियों को साल 2021 के शुरुआत में सरकार का तोहफा

लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने नए साल का तोहफा दिया है। सरकार ने पेंशन नियमों मं बदलाव करने का फैसला किया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को साल 2021 के शुरुआत में ही तोहफा देते हुए को अपने सभी मौजूदा कर्मचारियों के लिए जारी रखने का ऐलान किया है।

सरकार ने पेंशन के नियमों में बदलाव करते हुए विकलांगता मुआवजा को अपने सभी कर्मचारियों पर जारी रखने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले के बाद अगर ड्यूटी के दौरान कोई भी कर्मचारी किसी अपंगता का शिकार हो जाता है तो उसे सरकार की ओर से विकलांगता मुआवजा मिलता रहेगा।

केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से किए गए इस बदलाव का लाभ सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के लोगों को जैसे की सीआरपीएफ, बीएसएफ, CISF के जवानों को मिलेगा। इन नौकरियों में जवानों को कठिन परिस्थितियों मं काम करना पड़ता है।

वहीं रिस्क फैक्टर भी उनक साथ अधिक होता है। उनके काम की प्रकृति भी तनाव से भरी है। ऐसे में अगर को किसी भी दुर्घटना का शिकार हो जात हैं और किसी भी तरह की विकलांगता का उन्हें सामना करना पड़ता है तो उन्हें सरकार की ओर से विकलांगता मुआवजा दिया जाएगा, ताकि वो अपन जीवन को आराम से गुजार सके। इसका लाभ उन्हें रिटायरमेंट के बाद भी मिलता रहेगा।

सरकार की ओर किए गए इस बदलाव के जरिए सर्विस नियमं में अनियमितताओं को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।दरअसल अब तक Disability benefits उन कर्मचारियों को नहीं मिलता था, जिन्होंने नेशनल पेंशन स्कीम NPS के तहत 1 जनवरी 2004 या इसके बाद नौकरी ज्वाइंन किया है, लेकिन अब इस सबके के लिए लागू करन का फैसला किया गया है। डिपार्टमेंट और पेंशन के मुताबिक कोई भी कर्मचारी जिसने NPS को चुना वो भी ईओपी का हकदार होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार की ओर से महंगाई भत्ता मिलने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

आपको बता दें कि DA बढ़ोतरी को मंजूरी मिलने के बावजूद मार्च 2020 में इसके भुगतान पर रोक लगा दी गई थी। कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से डीए के भुगतान पर रोक लगा दी गई। अब उम्मीद की जा रही है कि सरकार कर्मचारियों को जल्द ये खुशखबरी देगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...