रिपोर्ट : उपेंद्र अवस्थी / मोहम्मद आबिद
कानपुर : गोविंद नगर में एक सरकारी कर्मचारी के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है जहां मृतक युवक ड्यूटी के लिए निकला था और अगले दिन समय पर जब घर नहीं पहुंचा तो ढूंढा गया जहां युवक का जंगल में शव मिला जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है की कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में स्थित गोविंदपुरी स्टेशन के पास बने पुराने यार्ड के बगल में एक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया जिसके बाद परिवार में लोग मौके पर पहुंचे, इसके साथ ही घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी जिसके बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
मामले में परिजनों का कहना है की मृतक वासुदेव सरकार आर्थिक हालात से गुजर रहे थे और कर्ज का काफी बोझ था जिसके चलते उन्होंने इस कदम को उठाया है बताया जा रहा है मृतक अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ गोविंद नगर के विद्यार्थी मार्केट स्थित मकान में रहते थे और फील्ड गन फैक्ट्री में फायरमैन के पद पर कार्यरत थे और नाइट ड्यूटी के लिए रात लगभग 8 बजे घर से निकले थे और दोपहर तक घर नहीं पहुंचे थे जिसके बाद युवक की जांच पड़ताल की गई।

जहां जांच पड़ताल के दौरान युवका का शव पास में बने पुराने यार्ड के बगल में बगे जंगली चिल्ले के पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा खुदकुशी कर ली। वहीं अब सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को पेड़ से उतारकर जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।