{ गोरखपुर से प्रदीप की रिपोर्ट }
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की बत्तियां बुझाकर दीया, मोमबत्ती या मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने का आह्वान किया है और आज पूरा देश इस उनके इस आह्वान की तामील करने को तैयार है।
वही गोरखपुर के माननीय सांसद रवि किशन जी ने भी अपने ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर लोगों से अपील की है।
रवि किशन जी ने लोगों से अपील की है कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपने घर में कम से कम एक दीया भारत के नाम जरूर जलाएं। पूरे विश्व को पता होना चाहिए कि हम भारतवासी एक हैं, हम सब मिलकर इस महामारी, जिसका नाम कोरोना है, वह लड़ाई हार रहा है और हम जीतेंगे।
इसके बाद रवि किशन ने भोजपुरी में लोगों से कहा कि ‘जतना लोग हमके चाहे वाला बणन चाहे यूपी और बिहार से होखे, उ सब लोगन से हाथ जोड़ के हमार निवेदन बा की एक दीया आज जलहिया।