{ प्रदीप की रिपोर्ट }
गोरखपुर जनपद में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। धीरे धीरे ही सही लेकिन कोरोना संक्रमण अब लोगों को अपनी चपेट में लेंगे लगा है।
जनपद में सोमवार को कुल 8 नए कोरोना पीड़ित मरीज मिले है और इसके साथ ही जनपद में कुल मरीजों की संख्या अब 50 को पार करते हुए 53 हो गयी है।
गोरखपुर जनपद के मुख्य चिकित्सक अधिकारी श्रीकांत तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि जनपद में कुल मरीज अब तक 53 है और 4 मरीजों की जान जा चुकी है।
इसके अलावा 6 लोग ऐसे भी है जो कोरोना से जंग जीतकर घर जा चुके है। ऐसे में अब जनपद में कुल 43 एक्टिव मरीज है।
आपको बता दे कि आज जो 8 नए मरीज मिले है उनमे से खजनी 1,नवापारा 2,पिपराईच 2,पीपीगंज 1,जंगल कौड़िया से 1 मरीज मिला है।