{ प्रदीप की रिपोर्ट }
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चार और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन गायनी और एक पीडियाट्रिक का डॉक्टर है।
इनकी जांच आज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है।
उन्होंने बताया कि इसके बाद से जिले में मरीजों की संख्या 144 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 91 है। जबकि 51 ठीक होकर घर जा चुके है। इसके अलावा आठ की मौत हो चुकी है।
बताया कि इससे पूर्व बीआरडी के दो जूनियर और एक सीनियर डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में चल रहा है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब तक सात डाक्टर संक्रमित हो चुके हैं।