जनपद में आज 2 और प्रवासी लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ये दोनों लोग मुंबई से आये थे। इसी के साथ अब जनपद में कुल मरीजों की संख्या 62 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के आकंड़ो के अनुसार अब तक 11 लोग ठीक होकर घर जा चुके है वही 5 लोगों की इस वायरस के कारण मृत्यु हो गयी है। जनपद में अब सिर्फ 46 एक्टिव केस है।
बुधवार को अस्पताल से 5 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी और सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि जनपद में सिर्फ साधारण दवाओं से मरीज ठीक हो रहे है।
मरीजों को ठीक होने में सिर्फ 10 दिन का समय लग रहा है। मरीजों को पैरासिटामॉल और साधारण एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही है और एक खुराक का खर्च सिर्फ 20 से 25 रूपये ही आ रहा है।
बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार का कहना है कि सिर्फ 1 मरीज को ऑक्सीजन की ज़रूरत पड़ी है उसके अलावा सारे मरीज नार्मल आइसोलेशन वार्ड में है और जल्द ही उनको छुट्टी दे दी जायेगी।