गोरखपुर : मंच पर बैठने के दौरान गिरे बीजेपी सांसद रवि किशन
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के सांसद रवि किशन एक कार्यक्रम में कुर्सी पर बैठने के दौरान धड़ाम से गिर पड़े। इस पूरे मामला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह वीडियो गोरखपुर के मोहद्दीपुर हाइडिल कॉलोनी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्रवार को छठ महापर्व पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोहद्दीपुर पहुंचे थे। यहां मंच पर सांसद रवि किशन का सम्मान हुआ।
जिसके बाद वो कुर्सी पर बैठने की मुद्रा में आए और धड़ाम से स्टेज पर ही गिर गए। उन्हें कुर्सी का अंदाजा नहीं मिला। हालांकि, इस दौरान उन्हें कहीं चोट नहीं आई और पूरे कार्यक्रम को सकुशल समपन्न कराया।
गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने छठ पर्व पर शुक्रवार को बनाए गए विभिन्न वैकल्पिक पोखरों, तालाबो नदियों आदि जगहों पर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों को छठ पर्व की बधाई दी।
इसके साथ ही जिला प्रशासन की तैयारियों का जायजा भी लिया। देर शाम वे मोहद्दीपुर के हाइडिल कालोनी के लोगों की ओर से छठ पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।