1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर : 2 नए मरीज मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या 172 हुई

गोरखपुर : 2 नए मरीज मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या 172 हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर : 2 नए मरीज मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या 172 हुई

प्रदीप की रिपोर्ट

जनपद गोरखपुर में दो और कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ एसके तिवारी ने बताया कि 189 लोगों की रिपोर्ट जारी की गई। इसमें 187 निगेटिव और दो पॉजिटिव है।

कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 172 पहुंच गई है। जिसमें 121 लोग ठीक हो चुके है। एक्टिव केस 45 है। अब तक कुल 4406 लोगों की जांच हुई है, जिसमें 3647 लोग निगेटिव पाए गए हैं।

शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक और डॉक्टर व स्टाफ नर्स सहित 12 लोगों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...