1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Shehnaaz Gill के पिता पर गुंडों ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, पढ़ें पूरी खबर..

Shehnaaz Gill के पिता पर गुंडों ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, पढ़ें पूरी खबर..

Bigg Boss' से फेमस हुई सिंगर शहनाज गिल के पिता को दो अज्ञात लोगों ने जान से मारने की कोशिश की।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Shehnaaz Gill के पिता पर गुंडों ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, पढ़ें पूरी खबर..

मुंबई:  Bigg Boss’ से फेमस हुई सिंगर शहनाज गिल के पिता को दो अज्ञात लोगों ने जान से मारने की कोशिश की। हमलावर बाइक पर आए थे और उन्होंने संतोख सिंह सुख (Santokh Singh Sukh) पर फायरिंग की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस के पिता संतोख सिंह सुख एक कार्यक्रम में शामिल होकर अमृतसर से ब्यास के लिए निकले थे। वह उस समय जंडियाला गुरु के नजदीक एक ढाबे पर ठहरे हुए थे।

यह भी पढ़ें:नए साल का मिला तोहफ़ा, शराब और बियर 25% हुआ सस्ता, मात्र 95 रुपए में मिलेगा बोतल

शहनाज के पिता पर शनिवार की रात को करीब 8 बजे दो बाइक सवारों ने फायरिंग की थी। संतोख सिंह सुख ने पुलिस को घटना के बारे में बताया है। एक्ट्रेस के पिता का कहना है कि जब उन्होंने टॉयलेट जाने के लिए कार रोकी थी, तब दो बाइक सवारों ने उन पर फायरिंग की थी। शहनाज के फैंस को इस बाच कीस जानकारी मिली तो अपनी प्रतिक्रिया दी, और उनके पिता की सही होने की कामना की

संतोख सिंह की कार पर लगी चार गोलियां

इस हमले में संतोख सिंह की कार पर 4 गोलियां लगीं। बाइक सवारों को तब भागना पड़ा, जब एक्ट्रेस के पिता के गार्ड उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़े। घटना के तुरंत बाद, पुलिस को सूचित कर दिया गया था। पुलिस ने घटना वाली जगह से गोलियों के चार खोखे कलेक्ट किए हैं। पुलिस अपनी जांच में लगी हुई है।

शहनाज के पिता राजनीति में हैं सक्रिय

पुलिस के शक के दायरे में कई लोग हैं। संतोख सिंह पर पहले से ही कई क्रिमिनल केस चल रहे हैं। इस वजह से उनकी सिक्योरिटी हटा दी गई थी। पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी है। बता दें कि शहनाज गिल के पिता कुछ समय पहले ही बीजेपी पार्टी में शामिल हुए थे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...