गूगल की ओर से बनाया जाने वाला डूडल काफी लोकप्रिय है। गूगल हमेशा किसी ना किसी खास मौके पर डूडल बनाता है और लोगों को उस कार्यक्रम के प्रति जागरुक करता है। सोमवार यानी आज भी गूगल ने एक डूडल तैयार किया है। आज का डूडल कोरोना योद्धाओं को समर्पित है जो कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।
गूगल ने आज डूडल के माध्यम से कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद किया है। गूगल ने अपने डूडल में डॉक्टरों, नर्सों, डिलिवरी स्टाफ, किसानों, शिक्षकों और आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों को शामिल किया है।
इस बार डूडल उन डॉक्टरों और नर्सों के लिए बनाया गया है, जो अपनी जान जोखिम में डाल कर कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। डूडल ने इस बार कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों और नर्सों उनकी सेवा के लिए धन्यवाद किया। डूडल ने उन लोगों को सम्मानित किया है जो कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एक दूसरे की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।