1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खुशखबरी: योगी सरकार एक लाख सरकारी नौकरियों के लिए निकालने वाली है भर्ती, इस विभाग में भरे जायेंगे खाली पद

खुशखबरी: योगी सरकार एक लाख सरकारी नौकरियों के लिए निकालने वाली है भर्ती, इस विभाग में भरे जायेंगे खाली पद

सरकार सबसे ज्यादा नौकरियां पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग में निकल सकती हैं। पुलिस विभाग में तकरीबन 25 हजार जवानों की भर्ती की जा सकती है। वहीं शिक्षा विभाग में भी भारी संख्या में नौकरियां निकल सकती हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खुशखबरी: योगी सरकार एक लाख सरकारी नौकरियों के लिए निकालने वाली है भर्ती, इस विभाग में भरे जायेंगे खाली पद

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: योगी सरकार ने युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दे दी है। सरकार आने वाले दो से तीन महीनों में एक लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए विज्ञापन निकाल सकती है। सरकार सबसे ज्यादा नौकरियां पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग में निकल सकती हैं। पुलिस विभाग में तकरीबन 25 हजार जवानों की भर्ती की जा सकती है। वहीं शिक्षा विभाग में भी भारी संख्या में नौकरियां निकल सकती हैं।

आपको बता दें कि इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर सभी जिला अस्पतालों में भर्ती निकाले जाने की तैयारी चल रही है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं के लिए योगी सरकार की तरफ से इसे बड़ा कदम बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अकेले पुलिस विभाग में ही इस समय एक लाख से ज्यादा पद खाली हैं। सरकार पहले चरण में इसमें से 25 हजार सिपाहियों की भर्ती करेगी। इसके लिए पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड को संस्तुति भी भेज दी गई है। यह प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी है।

वहीं इसके अलावा जिला चिकित्सालयों में काम करने हेतु चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, टेक्निकल स्टाफ और अन्य सहयोगी स्टाफ की भर्ती करने की तैयारी है। इसके लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस वर्ग में सबसे ज्यादा नौकरियां नर्सिंग स्टाफ के लिए निकाली जाएंगी। भर्ती संविदा के आधार पर की जाएंगी।

योगी सरकार सूबे के युवाओं के भविष्य लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आने वाली है। सरकार का यही प्रयास रहा है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाए। इसके अलाव सरकार भारी संख्या में सड़कों के निर्माण, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद जैसे क्षेत्रों में नए निवेश के माध्यम से नई कंपनियां स्थापित कर युवाओं को रोजगार दे रही है। कोरोना महामारी के भीषण दौर में भी लगभग 1.75 करोड़ मानव श्रम दिवस सृजित कर सरकार ने लोगों को मदद उपलब्ध कराई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...