प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को बधाई दी जा रही है लेकिन यहां बात प्रियंका की नहीं बल्कि उनकी जेठानी सोफी टर्नर की हो रही है। दरअसल प्रियंका की जेठानी और जो जोनस की पत्नी सोफी टर्नर मां बनने वाली हैं।
हाल ही में सोफी को अपने पति जो जोनास के साथ टहलते हुए देखा गया। तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रही है। कोरोनावायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए दोनों ने मास्क पहना हुआ था। सोफी काले रंग की स्वेटशर्ट और काले लेगिंग में दिखाई दीं वहीं जो डेनिम और लाल-टी पहने हुए दिखाई दिए।