भारत के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है, एपल के सीईओ टिम कुक का कहना है कि साल 2021 में भारत में देश का पहला एपल स्टोर खुलेगा। एपल इंक भार में अपना कारोबार बढ़ाना चाहती है और इसी दिशा में कंपनी ने अपना रिटेल स्टोर खोलने की डेडलाइन तय की है।
कैलिफोर्निया में हुई एपल के शेयरधारकों की बैठक में टिम कुक ने कहा कि, भारत में कंपनी का विस्ता किया जाएगा। एपल का ऑनलाइन स्टोर भारत में इसी साल यानी 2020 में शुरू हो जाएगा।
इसके साथ ही कुक ने कहा है कि, भारत में स्टोर खोलने के लिए हम सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं और हम बिना किसी घरेलू पार्टनर की भागीदारी के यह काम करेंगे। कुक ने साफ किया है कि वे नहीं चाहते हैं कि भारत में कोई और एपल का स्टोर चलाए।
बताते चले कि, साल 2019 में एपल ने भारत में विस्तार की योजना के बारे में बताते हुए कहा था कि, कंपनी आगामी दो से तीन साल में भारत में एक हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इसी दौरान कुछ मीडिया में भी खबर छपी थी कि, कंपनी जल्द ही अपना पहला रिटेल स्टोर मुंबई में खोल सकती है और मुंबई के बाद एपल अपना अलगा स्टोर दिल्ली में खोलेगी।