1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खुशखबरी: CM योगी 2846 में से 200 शिक्षकों को खुद देंगे नियुक्ति पत्र, इच्छा अनुसार शिक्षक जिले और स्कूल का कर सकेंगे चयन

खुशखबरी: CM योगी 2846 में से 200 शिक्षकों को खुद देंगे नियुक्ति पत्र, इच्छा अनुसार शिक्षक जिले और स्कूल का कर सकेंगे चयन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिये सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं को बड़ी सौगात देने वाले हैं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खुशखबरी: CM योगी 2846 में से 200 शिक्षकों को खुद देंगे नियुक्ति पत्र, इच्छा अनुसार शिक्षक जिले और स्कूल का कर सकेंगे चयन

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिये सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं को बड़ी सौगात देने वाले हैं। सीएम योगी इन अध्यापकों और प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। लखनऊ के लोकभवन 11.00  बजे होने वाले समारोह में करीब 200 शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है।

आपको बता दें कि लोक सेवा आयोग से चयनित 2846 सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं (667 एलटी ग्रेड और 179 प्रवक्ताओं) को गुरुवार 12 अगस्त को नियुक्ति पत्र दिया जाना है। इनमें से 200 शिक्षकों को लोकभवन में और बाकी बचे हुए शिक्षकों को उनके जिले में ही सांसद और मंत्री नियुक्ति पत्र देंगे।

लोक सेवा आयोग के मिशन रोजगार के तहत चयनित सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं को सीएम योगी लोकभवन में जॉइनिंग लेटर देंग। इससे पहले राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विभिन्न विषयों में रिक्त सहायक अध्यापकों के 10768 शिक्षक भर्ती में चयनित अध्यापकों को दो चरणों में ऑनलाइन माध्यम से नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं।

पहले चरण में 3,317 शिक्षकों और दूसरे चरण में 436 एलटी ग्रेड व प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर चुका हैं। सीएम योगी तीसरे चरण में 2667 एलटी ग्रेड और 179 प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र देंगे।

नियुक्ति पत्र के लिए चयनित शिक्षकों को सुबह 9.30 पर लोकभवन पहुंचना होगा। यह शिक्षक लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या, कानपुर, प्रयागराज से हैं। बाकी शिक्षकों को जिलों में जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि  ऐसा पहली बार हुआ है कि यूपी सरकार ने एलटी ग्रेड एग्जाम की जिम्मेदारी लोक सेवा आयोग को सौंपी है। सहायक अध्यापकों भर्ती का फैसला रिटेन एग्जाम से लिया गया। इसके लिए परीक्षा 2018 में हुई थी। खास बात यह है कि नियुक्त होने वाले नए शिक्षों को इच्छा के अनुसार जिले और स्कूल का चयन करने का अधिकार दिया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...