1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोण्डा : ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़

गोण्डा : ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोण्डा : ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़

यूपी के गोण्डा जिले में नगर कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग भंडाफोड़ कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिल व आरोपी से अवैध तमंचा बरमाद कर कार्यवाही में जुट गई है।

जिले में लगातार बाइक चोरी शिकायते मिल रही थी। जिस पर रोक लगाने व आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बाइक चोरों के गिरोह पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपी रघुवंश व अविनाश को गिरफ्तार और उनके पास से चोरी 6 मोटरसाइकिल व एक तमंचा बरमाद किया है।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक महेंद्र ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा जिंदा कारतूस बरामद कर पुलिस इस मामले में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...