1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के 6 पैक एब्स का खोला राज, बताया कि रिलेशन में आने से हो गया ऐसा, देखें तस्वीरें

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के 6 पैक एब्स का खोला राज, बताया कि रिलेशन में आने से हो गया ऐसा, देखें तस्वीरें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के 6 पैक एब्स का खोला राज, बताया कि रिलेशन में आने से हो गया ऐसा, देखें तस्वीरें

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि लड़के लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए अपने शरीर को बनाने में काफी मेहनत करते हैं। इसका परिणाम भी मिलता है, लड़कियां लड़कों की बॉडी देखकर, और सिक्स पैक एब्स को देखकर इंप्रेस भी हो जाती हैं। लेकिन हम आपको जो केश बताने जा रहे हैं, वह आपको चौंका देगा। आइये जानते हैं क्या है मामला।

इन दिनों टिकटॉक पर हॉली नाम की युवती का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हॉली ने आपने बॉयफ्रेंड के बारे में बताया कि उसका बॉयफ्रेंड उससे मिलने से पहले सिक्स पैक एब्स बनाकर घूमता था, लेकिन उनके साथ रिलेशनशिप में आने के बाद से ही वो काफी आलसी हो गया है।

हॉली ने एक वीडियो जारी कर बताया कि मुझे डेट करने से पहले मेरे बॉयफ्रेंड की बॉडी एकदम एथलीट जैसी थी, उसके एब्स थे और काफी शार्प फीचर्स थे। इसके बाद हम रिलेशनशिप में आ गए और इसके बाद से ही वो अपनी फिटनेस को लेकर कैजुएल हो गया और फिटनेस को थोड़ा हल्के में लेने लगा।

उसने आगे कहा कि मुझे डेट करने के डेढ़ साल बाद उसके एब्स जा चुके हैं और अब भी उनकी औसत से बेहतर बॉडी है लेकिन उनकी सुप्रीम फिटनेस कहीं ना कहीं जा चुकी है। हॉली ने इसका कारण लॉकडाउन को भी बताया क्योंकि इसके चलते कई लोग जिम नहीं जा पाए हैं।

आपको बता दें कि पिछले एक-डेढ़ साल से कोरोना महामारी के चलते दुनिया में जिम बंद हुए हैं और कई लोग घर पर ही एक्सरसाइज करने को मजबूर हुए हैं। इसपर हॉली ने कहा कि उनके बॉयफ्रेंड को भी इसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...