रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: प्यार एक ऐसा शब्द है, जिसको विश्वास से ही चलाया जा सकता है, लेकिन आज के बदलते वक्त में प्रेमी-प्रेमिकाओं को प्यार तो हो जाता है, पर विश्वास नहीं हो पाता। आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बतायेंगे, जिसमें महिला ने रिलेशनशिप पोर्टल पर साझा की है। इस पोर्टल पर महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की बेवफाई के बारे में बताया है।

आपको बता दें कि न्यूयॉर्क की एक महिला जो ज्वैलरी डिजानर है। उसने पोर्टल पर लिखा कि वो अपने जिंदगी और ब्वॉयफ्रेंड के साथ बहुत खुश थी। लेकिन महिला खुशी ज्यादा दिन नहीं रही। उसकी जिंदगी की खुशी उस वक्त ठहर गई, जब अचानक उसको पता चला कि उसकी ब्वाय़फ्रेंड उसको धोखा दे रहा है।
महिला ने आगे लिखा कि “मेरे ब्वॉयफ्रेंड की आदत थी कि वो काम के चक्कर में हर वक्त अपना मोबाइल चेक करता रहता था। एक दिन हम साथ में बाहर डिनर पर गए और वो उस समय भी पूरे समय फोन पर लगा था। मुझे गुस्सा आ गया क्योंकि उस समय मैं उसे अपने कॉन्फ्रेंस के बारे में बता रही थी और वो मोबाइल में लगा हुआ था।”

इसके बाद उसने लिखा कि “मैंने उससे पूछा कि वो किसे मैसेज कर रहा है। उसने कहा कि वो डेरेक से मैसेज पर बात कर रहा है। डेरेक हमारा कॉमन फ्रेंड था। मैंने उससे फोन दिखाने को कहा और ये सुनकर वो चौंक गया। मैंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वो डेरेक से बात कर रहा है। जैस्पेर ने कहा कि मैं पागलों जैसी बातें कर रही हूं और उसने अपना फोन देने से मना कर दिया।”
उसने आगे कहा कि “हम कभी भी अपना फोन एक-दूसरे से नहीं छिपाते थे। हम दोनों को एक-दूसरे का पासवर्ड भी पता था। गूगल मैप से लेकर किसी रेस्टोरेंट की जानकारी लेने के लिए भी हम एक-दूसरे के फोन का इस्तेमाल कर लेते थे। ऐसे में जब उसने मुझे अपना फोन देने से मना किया तो मैं हैरान रह गई।”
इसके बाद उसने लिखा कि “मैंने उससे कहा कि अगर वो मुझे अपना फोन नहीं देगा तो आज की रात वो मेरे घर नहीं आएगा। मुझे लगा कि इस बात पर वो मेरी सारी गलतफहमी दूर करने की कोशिश करेगा और मुझे अपना फोन दे देगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और मैं अकेले ही अपने घर लौटी।”