1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गर्लफ्रेंड ने नहीं धोए सॉक्स तो ऑफिस नहीं पहुंचा कर्मचारी, बॉस ने लगाई सोशल मीडिया पर फटकार

गर्लफ्रेंड ने नहीं धोए सॉक्स तो ऑफिस नहीं पहुंचा कर्मचारी, बॉस ने लगाई सोशल मीडिया पर फटकार

Girlfriend did not wash the socks, so the employee did not reach the office; गर्लफ्रेंड ने नहीं धोए सॉक्स तो ऑफिस नहीं पहुंचा युवक। बॉस ने लगाई जमकर फटकार। सोशल मीडिया पर शेयर किया मैसेज।

By: Amit ranjan 
Updated:
गर्लफ्रेंड ने नहीं धोए सॉक्स तो ऑफिस नहीं पहुंचा कर्मचारी, बॉस ने लगाई सोशल मीडिया पर फटकार

नई दिल्ली : कोरोना काल के दौरान अधिकतर ऑफिसों ने अपना काम वर्क फ्रॉम होम कर दिया था, जिससे कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की आदत हो गई। और अब वो ऑफिस न आने को लेकर तरह-तरह की बहाने बना रहे है। इसी तरह ब्रिटेन में एक कर्मचारी ने ऑफिस नहीं आने के लिए ऐसा बहाना बनाया, जिससे बॉस को सोशल मीडिया पर ही अपने गुस्से का इजहार करना पड़ गया।

गर्लफ्रेंड ने नहीं धोए थे मोजे

ब्रिटेन का यह कर्मचारी इसलिए ऑफिस नहीं आया क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड ने मोजे नहीं धोए थे। कंपनी के बॉस ने अपने इस कर्मचारी की अनोखे बहाने को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ब्रिस्टल में स्थित इस कंपनी के अधिकारी केन मूर को अपने कर्मचारी के सामान्य रूप से ऑफिस आने की उम्मीद थी। उन्होंने सभी कर्मचारियों के लिए कुछ काम सोचकर रखा हुआ था। जिसमें से एक कर्मचारी ने ऑफिस ने आने को लेकर अजीब बहाना बनाया।

मैनेजर का रिप्लाई- मैं कल आपको देखता हूं

उस कर्मचारी ने लिखा कि मैं ऑफिस नहीं आ सकता हूं, क्योंकि मुझे कोई साफ मोजा नहीं मिल रहा है। गर्लफ्रेंड ने कोई मोजा धोया ही नहीं है। मेरे जूते में भी बड़ा छेद हो गया है। कर्मचारी के इस बहाने को पढ़कर मैनेजर केन मूर ने भी गुस्से से जवाब दिया। मैनेजर ने कहा कि आप हंस रहे हैं। आपको कोई मोजा नहीं मिला। आपको कल देखता हूं।

…. तो दोबारा ऑफिस नहीं बुलाता

मैनेजर ने सोशल मीडिया पर बहाना शेयर कर लिखा कि इस कर्मचारी की जगह कोई और होता तो मैं कभी दोबारा ऑफिस नहीं बुलाता। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कर्मचारियों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। जेक स्टीवर्ट ने लिखा कि क्या आप काम पर जाते समय कुछ मोजे नहीं खरीद सकते? वहीं दूसरे यूजर रिचर्ड ए कार्टर ने कहा कि आप गंदे मोजे क्यों नहीं पहन सकते हैं, बैकपैकर तो एक मोजे को लगातार छह महीनों तक पहनते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...