नई दिल्ली : अक्सर आपने लोगों को टैटू बनवाते देखा होगा, जिसमें कई तरह के निशान होते है। कोई अपनी प्रेमिका के पहले अक्षर को लेकर टैटू बनवाता है, तो कोई अपने प्रेमी को लेकर। वहीं इनमें से कई लोग ऐसे होते हैं जो भगवान, माता-पिता और दोस्ती को लेकर अपना टैटू बनवाते है। जिससे उनका संबंध अटूट रहे। लेकिन क्या आपने ये सुना है कि टैटू बनवाने के बाद दोनों का ब्रेक अप हो गया। शायद नहीं! लेकिन आपको बता दें ये बात सच है।

सात दिन में हुआ ब्रेकअप
न्यूयॉर्क पोस्ट में प्रकाशित खबर के मुताबिक एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के नाम का बड़ा सा टैटू अपनी कमर तक गुदवाया था जिसके बाद उसका ब्रेकअप हुआ। उसके बाद वो उसे अनलकी मानने लगी। 21 साल की एश्लिन ग्रेस (Ashlyn Grace) अक्सर अपनी कहानियां TikTok के जरिए साझा करती हैं। इस बार भी उन्होंने ये ही किया है। सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अपनी दास्तान सुनाई है।

गर्लफ्रेंड को पछतावा
एश्लिन ग्रेस के लिए ये सब आसान नहीं था। दरअसल उसके प्रेमी का नाम Alexander था। ऐसे में लंबे नाम को लिखवाने में उसे काफी तकलीफ यानी दर्द का सामना करना पड़ा। लड़की ने लोगों के सामने टैटू दिखाते हुए कहा कि उसे इस बात का पछतावा है कि उसने इतना बड़ा टैटू बनवा लिया।

यूजर्स ने दिए कई तरह रिएक्शन
इस कहानी के सामने आने के बाद लोग कई तरह के रिएक्शन दें रहे हैं। कई यूजर्स लड़की तो सांत्वना दे रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों ने कहा कि इतने बड़े नाम का टैटू पहली बार देखा है। वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपनी पीठ पर वर्ड सर्च बनवा लें। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है और लाखों बार देखा जा चुका है।