1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाशिवरात्रि पर बरेली जेल से एक साथ निकले ‘भूत, प्रेत और राक्षस’, नजारा देख सभी हुए दंग

महाशिवरात्रि पर बरेली जेल से एक साथ निकले ‘भूत, प्रेत और राक्षस’, नजारा देख सभी हुए दंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाशिवरात्रि पर बरेली जेल से एक साथ निकले ‘भूत, प्रेत और राक्षस’, नजारा देख सभी हुए दंग

रिपोर्ट: दीपक कुमार/ सत्यम दुबे

बरेली: यूपी की बरेली जिला जेल में गुरुवार को महाशिवरात्रि के दिन अचानक जब भूत, प्रेत, राक्षस प्रकट हुए तो जेल पुलिस दंग रह गई। आप सोच रहे होंगे इस वैज्ञानिक युग में भूत, प्रेत की बात हो रही है, चौकिये मत महाशिवरात्रि के दिन बरेली जिला जेल में कैदियों ने भगवान भोलेनाथ और पार्वती के विवाह का मंचन किया। कैदियों द्वारा इस मंचन में भोलेनाथ की बारात निकाली गई। इस दौरान विवाह में शामिल होने के लिए कैदियों ने भूत,प्रेत और राक्षस का रूप धारा हुआ था। आपको बता दें कि उनके मेकअप और भेषभूषा से ऐसा ही लग रहा  कि वास्तव के भूत-प्रेत ही हैं।

आपको बता दें कि शास्त्रों में वर्णित है कि  महाशिवरात्रि के दिन महादेव शिव का विवाह राजा हिमालय की पुत्री माता पार्वती के साथ संपन्न हुआ था इसी अवसर पर महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूम धाम से  मनाया जाता है।  बरेली जिला जेल में भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला कारागार के बंदियों द्वारा शिवपार्वती विवाह का मंचन किया गया।

मंचन के इस कार्यक्रम में 35 बंदियों ने हिस्सा लिया, इस दौरान दो कैदियों ने शिव, पार्वती का किरदार निभाया। वही कुछ कैदियों ने पार्वती जी के पिता और माता का रोल किया बाकी कैदी शिव जी की बारात के गण बने,  वही सैकड़ो अन्य बंदीयो ने उत्साह पूर्वक इस धार्मिक आयोजन का आनंद लिया। आपको बता दें कि इससे पहले भी बरेली जेल में रामलीला, रेडियो स्टेशन और क्रिकेट मैच का आयोजन हो चुका है।

बरेली जेल के एसपी विजय विक्रम सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कैदियों में सकारात्मक भाव आता है और उन्हें समाज से कटे होने को अनुभव नहीं होता। हमारी कोशिश यह है कि जब ये लोग जेल से बाहर जाएं तो एक बेहतर इंसान बनकर जिंदगी गुजारें, जेल प्रशासन की यही कोशिश है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...