प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट
लॉक डाउन के दौरान तकरीबन ढाई महीने से बंद पड़े शॉपिंग मॉल्स खुलने शुरू हो गए हैं और मॉल को खोलने से पहले पूरी तरीके से सैनिटाइज भी कर दिया गया है।
तमाम हिदायतें और नियम जो की गाइडलाइन में जारी किए गए थे उनका भी पूर्णतया पालन कराया जा रहा है।
मसलन मॉल में प्रवेश करने से लेकर अंदर तक जाने तक आपको सोशल डिस्टेंसिंग का बेहद ख्याल रखना होगा साथ ही एंट्री पर ही सबसे पहले हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा।
उसके बाद आपकी थर्मल स्क्रीनिंग होने के बाद ही आप अंदर प्रवेश पा सकेंगे। इतना ही नहीं शॉपिंग मॉल्स के अंदर जगह-जगह नोटिस भी चस्पा किए गए हैं।
साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए जगह जगह गोल घेरे भी बना दिए गए हैं ताकि लोग बाग सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरीके से पालन करें।
आपको बता दें लॉक डाउन के चलते पिछले ढाई महीने से गाजियाबाद के तमाम शॉपिंग मॉल बंद पड़े थे लेकिन अनलॉक के दौरान गाजियाबाद में शॉपिंग मॉल खुलना शुरू हो गए हैं।