{ प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न क्षेत्रों के कई बाजारों/ मुख्य चौराहों पर लाॅकडाउन व अपराध रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग का जायजा लिया है।
कोरोना के दृष्टिगत लाॅकडाउन के अनुपालन करवाने व रात्रि कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने के लिए जनपद पुलिस बीती रात्र 8:00 बजे से ही सभी विभिन्न मुख्य चौराहों /बाजारों में चेकिंग कर रही है।
एसएसपी के आदेशानुसार आज ही जनपद में शहर व देहात क्षेत्र में करीब 50 अतिरिक्त चैकिंग प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।
इसके अलावा पृथक रात्रि चैकिंग चार्ट बनाये गये हैं जिसके अनुसार बैरियर लगाकर निरंतर चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में एसएसपी द्वारा स्वयं सड़कों पर निकलकर चैकिंग करवाई गई और यातायात नियमों व लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
आपको बता दे कि मौके पर संबंधित पुलिस अधीक्षकगण/ क्षेत्राधिकारी / थाना प्रभारी भी मौजूद रहे और एसएसपी द्वारा निरंतर इस प्रकार की चैकिंग किए जाने के सख्त निर्देश दिए है।