1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाज़ियाबाद : खुल गए धार्मिक स्थल, दूधेश्वर नाथ मंदिर में तैयारियां पूरी

गाज़ियाबाद : खुल गए धार्मिक स्थल, दूधेश्वर नाथ मंदिर में तैयारियां पूरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाज़ियाबाद : खुल गए धार्मिक स्थल, दूधेश्वर नाथ मंदिर में तैयारियां पूरी

{ प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

गाजियाबाद में धार्मिक स्थल आज से खुल गए। गाजियाबाद के प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर में इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं।

मंदिर में शिवलिंग के आसपास लकड़ी का एक बॉक्स बनाया गया है, जिससे ये सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी भक्त शिवलिंग को टच नहीं करेगा।

इस खास लकड़ी के बॉक्स को आप देख सकते हैं जिसे भगवान दूधेश्वर के शिवलिंग के आसपास लगा दिया गया है।

श्री दुधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि जी ने अपील करते हुए कहा है कि आप दर्शन करने के लिए दूधेश्वर नाथ मंदिर आ सकते हैं लेकिन इसमें छोटे बच्चे और बुजुर्ग लोग ना आए।

वह घर में रहेगे तो अच्छा रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि आपसे निवेदन है की सरकार के नियमों का पालन करें और सभी नियमों को पालन करते हुए मंदिर में आप दर्शन करें।

विशेष रुप से 2 गज की दूरी और किसी भी व्यक्ति को स्पर्श नहीं करना और भगवान को जलाभिषेक करके अर्पित करके आप जाएं। आप स्वयं भी सुरक्षित रहे अपने सामने वाले व्यक्ति को भी सुरक्षित रहने दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...