1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद के CMO को नहीं लगेगा कोरोना टीका! जानिए क्यों…

गाजियाबाद के CMO को नहीं लगेगा कोरोना टीका! जानिए क्यों…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद के CMO को नहीं लगेगा कोरोना टीका! जानिए क्यों…

गाजियाबाद: पूरे देश को कोरोना महामारी से बचने से लिए जिस वैक्सीन का इंतजार था उस वैक्सीन को आज से लगाया जा रहा है और इसी कड़ी में यूपी में वैक्सीन को लगाया जा रहा है लेकिन वैक्सीनेशन को लेकर यूपी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी खामी सामने आई है जिसमें गाजियाबाद के सीएमओ को वैक्सीन नहीं लगेगी, सीएमओ  ने बताया कि उनका नाम वैक्सीन लेने वालों की लिस्ट में था लेकिन जब पोर्टल पर चेक किया तो उनका नाम नहीं आया।

यह भी पढ़ें: जबरन लिंग परिवर्तन कराकर युवकों ने किया 13 वर्षीय नाबालिग का बलात्कार, पूरा मामला जानकर खड़ें हो जाएंगे…

बतादें की 9 महीने से कोरोना महामारी के खिलाफ पूरा विश्व लड़ रहा है और महामारी के आने के बाद से ही वैज्ञानिक वैक्सीन की खोज में लग गए थे और अब एक लम्बे अरसे के बाद आज से इस वैक्सीनेशन की शुरूआत हो गई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महाअभियान की शुरुआत की है बतादें की यूपी सरकार ने इसके लिए तैयारी भी कर ली है. यूपी में आज 31 हजार 700 लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है,टीकाकरण के लिए 317 केंद्र बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: दूसरे कमरे में थे माता-पिता, और हॉल में बेटी के साथ दोस्त मिटा रहा था अपनी हवस, लेकिन…

राजधानी लखनऊ में 12 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है और  जिसमें 8 सरकारी और 4 निजी अस्पतालों को शामिल किया गया है। वहीं वैक्सीनेशन से पहले वैक्सीन को अस्पतालों में पहुंचाया जा चुका है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का भाषण खत्म होने के बाद लखनऊ के डफरिन अस्पताल में पहला टीका लगाया गया है और पहले टीके के लिए सफाईकर्मी संगीता वाल्मीकि को चुना गया है।

हर केंद्र पर 100-100 लोगों को लगेगी वैक्सीन

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने कहा की प्रदेश में 317 केंद्रों पर यह वैक्सीन लगाई जाएगी। हर केंद्र पर 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी,वैक्सीनेशन के लिए 5-5 सदस्यों की टीम बनाकर स्वाथ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा,वैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: देश का पहला कोरोना टीका लेने वाला शख्स बना एम्स का सफाई कर्मी, जानें क्या है नाम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...