1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद : कार खरीदने वाले हो जाऐं सावधान

गाजियाबाद : कार खरीदने वाले हो जाऐं सावधान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद : कार खरीदने वाले हो जाऐं सावधान

गाजियाबाद : अगर आप अपनी मेहनत के पैसे से किसी शोरूम से न्यू ब्रांड कार खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो एक बार अपनी कार के कलपुर्जे या इंजन

चेक करले कि न्यू हैं? कहीं वो पुराने तो नहीं है? जिसके कारण आपको पछताना ना पड़े।

ऐसा ही एक हादसा हुआ, राजीव कालोनी मोहन नगर निवासी सुनील यादव के साथ जिन्होंने दो दिन पूर्व 23 को थाना लिंक रोड स्थित शिवा महेन्द्रा कार इंडिया प्राईवेट लिमिटेड से एक न्यू बुलेरो खरीदी थी।

 

उस कार से वह अपने परिवार के साथ गांव जा रहे थे। सफर के दौरान मथुरा हाईवे पर ही कार बंद हो गयी। जब वापिस कंपनी कार खींच कर लायी गयी। चैक करने पर गाड़ी में इंजन व डिस्पेंसर में खराबी बतायी गई।

कंपनी भेजने के कुछ दिन बाद शोरुम के कर्मचारियों के व्यवहार और गाड़ी के हाल से दुखी होकर गाड़ी मालिक सुनील यादव ने थाना लिंक रोड में गाड़ी के शोरूम के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...