गाजियाबाद में फंसे 811 लोगों को घर भेजने के लिए आज बसे रवाना की गईं। गाजियाबाद में तीन जगहों से इनका संचालन हुआ, जिसमें कविनगर रामलीला मैदान, विजय नगर व मोदीनगर से बसों को चलाया गया।
रोडवेज के आरएम एके सिंह ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर व जयपुर तक लोगों को भेजने के लिए 32 बसों को राजस्थान के लिए रवाना किया। प्रत्येक बस में 25 से 30 लोगों को बैठाने की व्यवस्था की गई।
इससे पहले इन लोगों का पंजीकरण कराया गया। वापसी में यह बसें राजस्थान से उत्तर प्रदेश आने वाले लोगों को लेकर जायेगी।
गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडे का कहना है कि 800 से ज्यादा प्रवासी लोगो ने राजस्थान जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन गाजियाबाद में औद्योगिक इकाइयां शुरू होने के बाद सिर्फ 250 के आसपास लोग ही राजस्थान के लिए रवाना हुए।