प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के मरीजों की बढ़ती तादाद से जिला प्रशासन के माथे पर शिकन आनी शुरू हो गई है। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या एक हज़ार को पार कर गयी है।
इसी को देखते हुए आज यानी सोमवार को गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग ने एक मोबाइल यूटिलिटी वैन की शुरुआत की है।
आपको बता दे कि इस वैन से लोगों के घर तक जिला प्रशासन की मौजूदगी दर्ज की जा सकेगी और लोगों की टेस्टिंग में भारी इजाफा होने का दावा किया जा रहा है।
गौतम बुद्ध नगर के मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया इस मोबाइल यूटिलिटी वैन की वजह से जिले में कोविड-19 के उपचार के लिए एक बड़ा कदम हम उठाने जा रहे है।
उन्होंने आगे बताया कि इस वैन से सड़कों पर ही लोगों की टेस्टिंग की जाएगी और ज़िले में टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।