रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: देश में पिछले साल कोरोना महामारी के कारण मंदिर, मस्जिद, और सभी धार्मिक स्थल बंद रहे। इस वर्ष कोरोना की दूसरी लहर में भी वही हाल रहा। बात करें, उत्तराखंड की, तो वहां भी हालात यही थे। लेकिन अब अक्षय तृतीया के मिथुन लग्न की शुभ बेला पर शनिवार को आज प्रात: साढ़े सात बजे पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए खोल दिए गए हैं। कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इस बार बिना श्रद्धालुओं के कपाट खोले गए हैं।
[videopress 7Dif7jBe]

आपको बता दें, वैदिक मंत्रोचार व विशेष पूजा अर्चना के साथ अक्षय तृतीय के मिथुन की शुभ बेला पर आज प्रातः 7 बजकर 31 मिनट पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए खोल दिए गए हैं। बताते चलें कि ऐसा दूसरी बार हुआ है कि जब बिना श्रद्धालुओं के कपाट खुले हैं। कपाट खुलते ही पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के द्वारा भेजी गई भेंट स्वरूप धनराशि 1101 —1101 रुपए के साथ हुई है। कोविड नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया गया है।
[videopress 7Dif7jBe]
कपाटोद्घाटन में सीएमओ डॉ०डी० पी० जोशी ,उप जिलाधिकारी देवेंद्र नेगी, ब्लांक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, सचिव दीपक सेमवाल, रविंद्र सेमवाल सहित तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।