1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गंगा और यमुना ने खतरे के निशान को किया पार, प्रयागराज में बिगड़े हालात

गंगा और यमुना ने खतरे के निशान को किया पार, प्रयागराज में बिगड़े हालात

अभी हाल ही में मां गंगा प्रयागराज में स्थित लेटे बड़े हनुमान जी को स्नान कराई हैं। लेकिन गंगा और यमुना के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से रिहायसी इलाकों में भी पानी जाने लगा है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गंगा और यमुना ने खतरे के निशान को किया पार, प्रयागराज में बिगड़े हालात

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

प्रयागराज: अभी हाल ही में मां गंगा प्रयागराज में स्थित लेटे बड़े हनुमान जी को स्नान कराई हैं। लेकिन गंगा और यमुना के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से रिहायसी इलाकों में भी पानी जाने लगा है। रविवार को गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को भी पार कर गया। जिससे कई इलाकों में रास्ते जलमग्न हो गए हैं। आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा हैय़

आपको बता दें कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। स्थिति जस की तस बनी हुई है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि जलस्तर में इजाफे की यही रफ्तार जारी रही तो बाढ़ का पानी शहरी इलाकों में भी पहुंच सकता है। गंगा का लगातार जल स्तर बढ़ने से प्रयागराज के छोटा बघाड़ा, फाफामऊ और बख्शी घाट इलाके पानी से जलमग्न हो गए हैं। इन इलाकों में रहने वाले लोगों ने बड़ी तादाद में बाढ़ की वजह से अपना घर-बार छोड़कर दूसरे स्थानों पर शरण ले ली है।

बाढ़ से प्रभावित लोगो के लिए प्रशासन की ओर से राहत शिविर बनाए गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन भी लगातार जारी है। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं।

बाढ़ से हो रही तबाही पर शहर उत्तरी से विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने कहा कि प्रदेश सरकार को प्रभावित इलाके में एक डैम के निर्माण का प्रस्ताव दिया है जिससे बाढ़ के पानी को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से यह आश्वासन भी मिला है कि बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी।

गंगा और यमुना के खतरे के निशान को पार करने के बाद जिलाधिकारी सुनील खत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। जिलाधिकारा ने लोगों से बस्ती खाली करने की अपील की है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए NDRF को तैनात कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...