पलेरा में गहोई वैश्य समाज द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गहोई भवन में संपन्न हुआ, जहां 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को शील्ड, मेडल और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। समाज के अध्यक्ष जगदीश ददरया ने बताया कि इस सत्र में 12वीं के 5 और 10वीं के 10 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
12वीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा कटारे ने 87.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 10वीं कक्षा के छात्र तरुण गुप्ता ने 98.8% अंक प्राप्त कर समाज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक बीएल गेड़ा ने की, जबकि हजारीलाल ददरिया और पीडी कटारे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज दमेले ने समाज के विकास पर अपने विचार रखे और छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मंच संचालन राजेश कुमार पिपरसानिया ने किया। कार्यक्रम में संतोष कटारे, दिनेश सेठ, मनीष कंथरिया, रम्मू सरावगी, मनीष सरावगी, राज दमेले, अनिल नौग्रैया सहित अनेक समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।