रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिए देशभर में सबसे ज्यादा राजस्थान राज्य से चंदा इकट्ठा किया गया है जिसकी राशि 515 करोड़ रूपये का योगदान दिया गया है। बतादें की मीडिया से बात करते हुए चंपत राय ने कहा कि राजस्थान के 36 हजार गांवों और शहरों से मंदिर के लिए 515 करोड़ रुपये से अधिक निधि का समर्पण हुआ है।

देश में मकर संक्रान्ति से माघी पूर्णिमा तक 42 दिन चले अभियान में 1 लाख 75 हजार टोलियों के माध्यम से करीब 9 लाख कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क किया। उन्होंने कहा कि चार मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार मंदिर निर्माण के लिए अब तक 2500 करोड़ रुपये की राशि एकत्र हो चुकी है एवं अभी अंतिम आंकड़ा आना शेष है।
वहीं दूसरी तरफ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने निर्माण के बारे में जानकारी देते हुए कहा की मंदिर के चबूतरे के लिए मिर्जापुर जिले और परकोटा के लिए जोधपुर का पत्थर लगाने पर विचार चल रहा है तथा मंदिर में भरतपुर जिले के बंशी पहाड़पुर का पत्थर लगेगा।