अनुज की रिपोर्ट
मोदी और योगी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीजेपी का संपर्क-संवाद अभियान चल रहा है और अब आज से आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत हो रही है।
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वर्चुअल बीजेपी का जनसंवाद होगा। सूर्य प्रताप शाही प्रगतिशील किसानों के साथ जनसंवाद करेंगे।
बीजेपी सांसद महेश शर्मा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों से, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव प्रबुद्ध वर्ग के साथ, डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों से जनसंवाद करेंगे।
इसके अलावा बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल एनजीओ से जुड़े लोगों से, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहयोग सेवा से जुड़े लोगों से, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह व्यवसायिक वर्ग के लोगों से और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे प्रदेश में सुशासन से जुड़े लोगों से जनसंवाद करेंगे।