1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामलला के खाते से 6 लाख का फर्जीवाड़ा मे चार आरोपी गिरफ्तार

रामलला के खाते से 6 लाख का फर्जीवाड़ा मे चार आरोपी गिरफ्तार

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रामलला के खाते से 6 लाख का फर्जीवाड़ा मे चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से 6 लाख रुपए के गबन के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपित महाराष्ट्र के निवासी हैं। इस मामले का मास्टरमाइंड काशी का रहने वाला है जो कि फिलहाल फरार है। वह भी मुंबई में रह रहा था।

इस मामले की जानकारी देते हुए अयोध्या एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन के लिए डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई थी। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य आरोपितों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी देते हुए अयोध्या के एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि इन आरोपितों ने जिस खाते में पैसों का ट्रांसफर कराया था उसको सीज करा दिया गया है। इस केस का मास्टरमाइंड फरार है जिसकी गिरफ्तारी करने में पुलिस जुटी हुई है।

जिन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है, उनको अयोध्या के राम की पैड़ी पर ही पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान चारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

एसएसपी ने बताया कि चेक क्लोन कर इन्होंने पैसे निकाल लिए, इसमें बैंक के अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत हो सकती है जिसकी जांच एसपी कर रहे हैं। ट्रस्ट के खाते में करीब 10 लाख रुपए जमा थे लेकिन 6 लाख रुपए की लिमिट लगाई गई थी।

आरोपितों ने ढाई लाख और साढ़े तीन लाख की निकासी दो बार में की। घटना को अंजाम देने वाले प्रशांत महाबल शेट्टी, विमल लल्ला, शंकर सीताराम और संजय तेजराज को गिरफ्तार किया गया है। मास्टमाइंट की तलाश चल रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...