1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सिंह के अलावा उनकी पत्नी साधना की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

समाजवादी पार्टी के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से इसकी पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव में कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।

हालांकि, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उउन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उनकी पत्नी साधना की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें कि इससे पहले अगस्त में भी तबीयत बिगड़ने पर मुलायम सिंह यादव को मेदांता में भर्ती कराया गया था।

80 साल के मुलायम को मूत्रनली में संक्रमण के बाद अस्पताल ले जाया गया था। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

उनकी पत्नी साधना गुप्ता भी संक्रमित हैं। सांस लेने में तकलीफ होने पर सपा नेता को गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पत्नी को फिलहाल होम आईसोलेशन में रखा गया है।

अखिलेश यादव का ट्वीट

माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है. आज कोरोना पॉज़िटिव होने पर गुड़गाँव के मेदांता में उन्हें स्वास्थ्य-लाभ के लिए भर्ती कराया था।

हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं और समय-समय पर सूचित करते रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...