1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में CM योगी ने कही ये बात, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी श्रद्धांजलि देते हुए किया याद

UP के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में CM योगी ने कही ये बात, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी श्रद्धांजलि देते हुए किया याद

सीएम योगी ने कहा कि कल्याण सिंह, छोटे गांव से थे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ने के बाद भी, उन्हें जो जिमेदारी दी गयी, उसका उन्होंने निर्वहन किया। सीएम योगी ने आगे कहा कि राजनीति में मूल्य और आदर्शों को आगे बढ़ाया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में CM योगी ने कही ये बात, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी श्रद्धांजलि देते हुए किया याद

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: सीएम योगी ने मंगलवार को यूपी की तरफ से पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होने कहा कि मैं राज्य सरकार की ओर से दिवंगत नेता कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देता हूं। सीएम योगी ने कहा कि कल्याण सिंह, छोटे गांव से थे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ने के बाद भी, उन्हें जो जिमेदारी दी गयी, उसका उन्होंने निर्वहन किया। सीएम योगी ने आगे कहा कि राजनीति में मूल्य और आदर्शों को आगे बढ़ाया। उन्होने कहा मैं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन करता हूं, उनका योगदान अमूल्य है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को लखनउ दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह ने भी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबूजी की कमी पूरी नहीं हो सकती, संगठन से लेकर सरकार तक उनकी अमिट छाप रही। उन्होने कहा कल्याण सिंह हमारे नेता थे, 1977 में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर अच्छा काम किया। उसके बाद जब हमारी सरकार बनी तो हमने नकल पर रोक के लिए कड़े कदम उठाए। इसमें हमें पूर्व सीएम कल्याण सिंह का साथ मिला।

उन्होने आगे कहा कि मेरे शिक्षा मंत्री रहते हुए, राज्य में नकल रोकने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव बिना चर्चा पास किया गया। राजनीति में हम है और हम ही रहेंगे ये भ्रम पलता रहता है. कल्याण सिंह की स्मृति लंबे समय तक याद रहेगी।

मयावती की पार्टी बीएसपी की तरफ से सतीश चंद्र मिश्रा कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह, सभी को साथ लेकर चलने वाले थे। दलों से ऊपर उठ कर बाबूजी ने हमेशा काम किया है। मैं अपनी पार्टी की तरफ से कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देता हूं।

आपको बता दें कि यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का योगदान ना सिर्फ देश की राजनीति, राम मंदिर आंदोलन में रहा बल्कि उन्होने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए STF का गठन करने में भी रहा है। कल्याण सिंह को इसके लिए भी याद किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...