पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया। उन्होंने रविवार को सुबह करीब 11 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली है। रघुवंश बाबू के के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हे याद किया हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रघुवंश प्रसाद के निधन को दुखद बताया है।
उन्होंने ट्वीट किया, रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन दुखद है, रघुवंश बाबू ग्रामीण भारत की अभूतपूर्व के साथ एक सच्चे नेता भी थे। अपने संयमी और शिष्ट जीवन शैली के साथ उन्होंने सार्वजनिक जीवन को समृद्ध किया। उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति संवेदना है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह अब हमारे बीच नहीं है। मैं उनको नमन करता हूं।
इसके अलावा बिहार के नेता लालू प्रसाद यादव ने रघुवंश के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है लेकिन आप इतनी दूर चले गए। निरूशब्द हूं। दुःखी हूं। बहुत याद आएंगे।