पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उसके कई अन्य साथियो को गिरफ्तार किया है जिनमें एक पत्रकार भी बताया जा रहा है। मंगलवार सुबह तीन बजे विजिलेंस ने साधु सिंह धर्मसोत को अमलोह उनके घर से उठाया है। धर्मसोत पर पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। विजिलेंस टीम से जुड़े एक कर्मचारी ने बताया कि, साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के एक मामले में पकड़ा गया है।

उन्हें देर रात करीब 3 बजे अमलोह से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि, साधु सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री हैं। जब सूबे में कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम थे, तब धर्मसोत जंगलात मंत्री थे। यानी वह कांग्रेस सरकार में इस मंत्री पद पर थे।
आज ही राहुल गांधी पंजाब आ रहे हैं। वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली के कुछ जंगलात अफसरों को रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ा था।

उन्होंने पूछताछ में बताया कि धर्मसोत एक पेड़ काटे जाने के बदले 500 रुपये की रिश्वत लेते थे। इसके अलावा नए पेड़ लगाने के बदले भी रिश्वत ली जाती थी। जिसका हिस्सा सीधे तत्कालीन मंत्री धर्मसोत के पास भी जाता था
साधु सिंह धर्मसोत पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले में भी घिरे रहे हैं। उनके सामाजिक सुरक्षा मंत्री रहते आरोप लगे कि गलत तरीके से स्कालरशिप का पैसा प्राइवेट कालेजों और यूनिवर्सिटीज को दे दिया गया। इसको लेकर खूब हंगामा भी हुआ। इसके बावजूद तत्कालीन कैप्टन सरकार ने धर्मसोत को क्लीन चिट दे दी थी।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धर्मसोत को सलाखो के पीछे भेजने की बात कही थी। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सहित विपक्षी दलो ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था।