1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की, यूपी की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को

भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की, यूपी की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को

भाजपा ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। यूपी में विनोद तावड़े प्रभारी और जगदीश पटेल सह-प्रभारी बनाए गए।

By: BS Yadav 
Updated:
भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की, यूपी की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से की गई इन नियुक्तियों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली समेत कई राज्यों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक गतिविधियों के बीच विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े के साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। तावड़े ने सितंबर में उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बैठकों और विभिन्न क्षेत्रों की समीक्षा शुरू की है।

मध्य प्रदेश और पंजाब में भी नई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में बिप्लब कुमार देव को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह-प्रभारी बनाए जाने की जानकारी दी गई है। पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और अलका गुर्जर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।राजस्थान में संजय भाटिया प्रभारी होंगे, जबकि कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह-प्रभारी बनाया गया है।

महाराष्ट्र में बैजयंत पांडा को जिम्मेदारी

महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावडे और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी बनाया गया है।बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी तथा संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी प्रभारी और सिद्धार्थ शम्भू सह-प्रभारी होंगे।

दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी नियुक्तियां

दिल्ली में डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे को प्रभारी बनाया गया है। जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शनाबेन जरदोश सह-प्रभारी होंगे। गोवा में भारती प्रवीण पवार प्रभारी और अनिल एंटनी सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।झारखंड में गजेंद्र पटेल प्रभारी होंगे, जबकि सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी बनाए गए हैं। कर्नाटक में हरीश द्विवेदी को प्रभारी और डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा केरल में एम. नागराजा प्रभारी और एम. वेंकटेशन सह-प्रभारी होंगे। लद्दाख में राजकुमार भाटिया तथा लक्षद्वीप में जॉर्ज कुरियन को प्रभारी बनाया गया है।इन नियुक्तियों के साथ भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में कई राज्यों की जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास हुआ है। उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े की नियुक्ति के बाद पार्टी की राज्य इकाई में संगठनात्मक समीक्षा और बैठकों का सिलसिला जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...