पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने गुरूवार को राज्यसभा सांसद की सदस्यता की शपथ ली। इस दौरान कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने विरोध करते हुए सदन से वाकआउट कर लिया।
राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान गोगोई जैसे ही शपथ लेने के लिए सदन पहुंचे तो विपक्ष ने शोर- शराबा शुरू कर दिया। सभापति एम वेंकैया नायडू ने हंगामें पर आपत्ति जताते कहा कि ऐसा व्यवहार सदस्यों की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। आप संवैधानिक प्रावधानों को जानते है, आप राष्ट्रपति के अधिकारो को जानते है। उन्होंने कहा कि आप किसी मुद्देे पर सदन से बाहर अपनी राय रखने के लिए स्वतंन्त्र है।
गोगोई के शपथ लेने के बाद सभापति और अन्य सदस्यों का अभिवादन किया। कानून मंत्री रविशकंर प्रसाद ने कहा कि विपक्षी सदस्यों का आचरण पूरी तरह से अनुचित था। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के लोग इस सदन के सदस्य है उन लोगों में पूर्व न्यायाधीश भी है जिन्हें मनोनीत किया गया। हमें सदस्यों का सम्मान करना चाहिए।