टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से क्रिकेट मैदान से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। धोनी ने हाल ही में पत्नी साक्षी और दोस्तों के साथ मध्य प्रदेश में कान्हा नेशनल पार्क में जमकर मस्ती की। धोनी की इन सब मौज-मस्ती की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
इसी दौरान सोशल मीडिया पर साक्षी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी उन पर बड़ा आरोप लगा रहे हैं।धोनी कहते है कि साक्षी ये सब अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए करती हैं इसके बाद साक्षी ने जवाब देते हुए कहा कि में ये सब इसलिए करती हूं जिससे कि मुझे भी आपके फॉलोअर्स का ऐसे ही प्यार मिलता रहे मैं भी तो आपका ही हिस्सा हूं और वैसे भी आपके फैंस मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर ये ही सवाल करते है कि धोनी कहां हैं।
लंबे समय से क्रिकेट से दूर होने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी की फैंस के बीच उन्हें लेकर चाहत कम नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर लगातार धोनी के फैंस उनकी वापसी की अपील करते रहते हैं वह भले ही क्रिकेट मैदान से दूर हैं। वहीं आईपीएल से पहले धोनी की वापसी के आसार नहीं दिख रहे हैं।