1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘लोकतंत्र को बचाने के लिये भाजपा को हराना बेहद जरूरी’ : अखिलेश यादव

‘लोकतंत्र को बचाने के लिये भाजपा को हराना बेहद जरूरी’ : अखिलेश यादव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘लोकतंत्र को बचाने के लिये भाजपा को हराना बेहद जरूरी’ : अखिलेश यादव

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
इटावा: यूपी विधानसभा चुनाव में होने अभी कई महीने शेष हैं, उससे पहले ही सभी विपक्षी पार्टियां योगी सरकार पर लगातार हमले कर रहे है। जिसे लेकर सत्ता पक्ष पार्टी भी बचाव मुद्रा में नजर आती हैं। आपको बता दें कि एकबार फिर सपा मुखिया और पूर्व मुख्यंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर जमकर हमला किया है। एक तरफ जहां उन्होंने उन्हें रोजगार को लेकर सीएम योगी से तीखें सवाल किये, वहीं उन्होंने लैपटॉप को लेकर  भी निशाना साधा।

अखिलेश ने कहा कि,” योगी सरकार 14 और 15 करोड़ लोगों को नौकरी देने का दावा करते हैं, लेकिन हकीकत उससे अलग है। कोई भी विकास कार्य नहीं कर सकी है। सपा सरकार में जो काम हुआ था उसके बाद कोई भी काम नहीं हुआ है।” सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने किसी भी मेधावी छात्र को लैपटॉप नही दिया हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री को लैपटॉप चलाना नहीं आता है। अखिलेश ने अमेरिका में हुए राजनीतिक बदलाव का हवाला देते हुए कहा कि गोरे काले का भेद करने वाले आज अमेरिका में सत्ता से बाहर हो गए हैं भारत में भी नफरत फैलाने वाले भी सत्ता से बाहर हो जाएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि ये कानून किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। उन्होंने कहा कि, “किसान कानून को जबरिया सदन में पास किया गया है। जबरिया पास किया गया किसान कानून हकीकत में डेथ वारंट है। जनता का पैसा बना देश का सब कुछ बेचा जा रहा है। जब हम आप अपने अधिकारों को मांगने के लिये सड़कों पर निकले तो भाजपा के लोग राजनैतिक कहते हैं। पंजाब के किसानों ने देश में अपनी मांगों को लेकर अलख जगा दी है। इसलिए पंजाब के किसान वाकई में बधाई के पात्र हैं।”

इस दौरान अखिलेश ने लोगों से अपील की कि लोकतंत्र को बचाने के लिये भाजपा को हराना बेहद जरूरी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...