1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व CM कल्याण सिंह की तेरहवीं आज, CM योगी समेंत कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

पूर्व CM कल्याण सिंह की तेरहवीं आज, CM योगी समेंत कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

पूर्व सीएम के त्रयोदशाह संस्कार में यूपी के आलावा कई अन्य राज्यों से भी राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, राजस्थान की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य शामिल हैं। इसके साथ ही कई केंद्रीय और राज्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूर्व CM कल्याण सिंह की तेरहवीं आज, CM योगी समेंत कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की एक सितंबर बुधवार को त्रयोदशाह संस्कार है। पूर्व सीएम का त्रयोदशाह कार्यक्रम अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में होगा। त्रयोदशाह कार्यक्रम में सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों और RSS-BJP के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में आसपास के जिलों के हजारों लोग भी पहुंचेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में तकरीबन एक लाख लोगों को भोजन कराने का प्रबंध किया जा रहा है। पूर्व सीएम के त्रयोदशाह संस्कार में यूपी के आलावा कई अन्य राज्यों से भी राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, राजस्थान की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य शामिल हैं। इसके साथ ही कई केंद्रीय और राज्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के लिए VVIP मूवमेंट को देखते हुए PWD ने हेलीपैड तैयार कराया गया है। जबकि  अलीगढ़ प्रशासन ने कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को लेकर खासी तैयारियां की हैं। पूरे मंडल से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल दिया है। जिला प्रशासन और पुलिस ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे क्षेत्र को धनीपुर हवाई पट्टी से लेकर आयोजन स्थल तक पांच जोन में बांटा गया है। 14 सेक्टर बनाए गए हैं।

आपको बता दें कि त्रयोदशाह संस्कार के लिए भोजन तैयार करने में 1400 हलुवाई लगे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक देशी घी से मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। कार्यक्रम के लिए खासतौर पर राजस्थानी लड्‌डू और कई अन्यन तरह की मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। हलुवाइयों की टीम में यूपी के अलावा राजस्थान और कई अन्यं प्रदेशों के हलुवाई शामिल हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...