1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिलने वाली है संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, जल्द दिल्ली में हो सकती है PM और गृह मंत्री से मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिलने वाली है संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, जल्द दिल्ली में हो सकती है PM और गृह मंत्री से मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाने के बाद सूबे के तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले तथा सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को संगठन में नई जिम्मेदारी देने की जोरशोर से कवायत चल रही है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिलने वाली है संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, जल्द दिल्ली में हो सकती है PM और गृह मंत्री से मुलाकात

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाने के बाद सूबे के तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले तथा सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को संगठन में नई जिम्मेदारी देने की जोरशोर से कवायत चल रही है। हाल ही में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी।

आपको बता दें कि उन्हें 15 अगस्त के बाद एक बार फिर दिल्ली आने का न्योता मिला है। पूर्व CM के इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरियाणा और मध्य प्रदेश में से किसी एक राज्य का प्रभारी बनाया जा सकता है। सात खबर ये भी है कि उन्हें यूपी की कमान सौंपी जा सकती है।

साल 2022 में उत्तराखंड और यूपी में चुनाव होने हैं। इससे पहले  साल 2014 के चुनाव में भी त्रिवेंद्र सिंह रावत अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश में सह प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में बंपर जीत के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत को झारखंड की कमान सौंपी गई थी।

सूबे BJP की जीत के बाद साल 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था।  राजनीतिक दृष्टि से देखें तो त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए पिछले कुछ महीने बेहद चुनौतीपूर्ण रहे हैं। चार साल का कार्यकाल पूरा होने के महज कुछ ही दिन पहले वो सीएम पद से हटा दिए गए।

इसके बाद में तीरथ सिंह रावत को सीएम पद सौंपा गया, लेकिन साढ़े तीन महीने बाद उनकी भी विदाई हो गई। अब प्रदेश की बागडोर युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के हाथ में है। कुछ दिन पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम मोदी और गृहमंत्री के अलावा प्रदेश के कई बड़े बीजेपी नेताओं से दिल्ली में मुलाकात की थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...