1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : कोर्ट जाते ही जेल भेजे गये पूर्व बसपा नेता सिद्दीकी, योगी की मंत्री को लेकर की थी अभद्र टिप्पणी

UP : कोर्ट जाते ही जेल भेजे गये पूर्व बसपा नेता सिद्दीकी, योगी की मंत्री को लेकर की थी अभद्र टिप्पणी

By: Amit ranjan 
Updated:
UP : कोर्ट जाते ही जेल भेजे गये पूर्व बसपा नेता सिद्दीकी, योगी की मंत्री को लेकर की थी अभद्र टिप्पणी

नई दिल्ली : बोया पेड़ बबूल का, तो आम कहां से पाये, ये कहावत तो आपने सुनी होगी, जो बसपा सरकार के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर पर बिल्कुल सटीक बैठता है। क्योंकि उन्हीं के करनी का परिणाम ये हुआ कि आज कोर्ट ने इन दोनों को जेल भेज दिया हैं। गौरतलब है कि कोर्ट द्वारा कई नोटिस मिलने के बाद भी ये दोनों कोर्ट के सामने अनुपस्थित रहें, जिसे लेकर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए ये बड़ी कार्रवाई की।

आपको बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने दोनों आरोपी नेताओं के खिलाफ कुर्क का आदेश दिया था। वहीं कोर्ट के सामने उपस्थित ना होने के कारण उन्हें भगोड़ा भी घोषित किया गया था, जिसे लेकर नसीमुद्दीन व राजभर ने आत्मसमर्पण के साथ संपत्ति कुर्की के आदेश को वापस लेने की अर्जी दी थी। इस पर कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेने के बाद कुर्की आदेश वापस ले लिया। तब आरोपियों ने नियमित के साथ अंतरिम जमानत की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया और पुनः एक बार फिर दोनों नेताओं के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट के साथ फरार घोषित कर कुर्की का आदेश जारी किया।

अगर हम इस मामले की बात करें तो, आपको बता दें कि भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की मां तेतरी देवी ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर के अलावा तत्कालीन राष्ट्रीय सचिव मेवालाल गौतम, अतरह सिंह राव और नौशाद अली के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली ने एफआइआर दर्ज कराई थी। इसके बाद 12 जनवरी 2018 को पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। फिर इस मामले में 22 जुलाई 2016 को दर्ज कराई गई एफआइआर में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को भी नामजद किया गया था।

आरोप है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी व रामअचल राजभर समेत अन्य की अगुवाई में हजरतगंज चैराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने धरना दिया था। इस दौरान दयाशंकर सिंह की मां, बेटी व परिवार की अन्य महिलाओं के लिए अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया था। अब जबकि ये दोनों नेता जेल जा चुके हैं तो अब देखना यह हैं कि इन नेताओं की गिरफ्तारी पर कौन सी पार्टी इनका बचाव करती है। साथ ही ये खुद को बचाने के लिए और कौन से हत्थकंडे अपनाते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...