रिपोर्ट : इब्ने हसन जैदी / मोहम्मद आबिद
कानपुर देहात : शिवली थाना क्षेत्र में एक पूर्व फौजी ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद खुद ही आरोपी तमंचा लेकर थाने पहुंचा और गिरफ्तारी दे दी जिसके बाद आरोपी पति ने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल करी है।
बतादें की कानपुर देहात के शिवली में पूर्व फौजी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद में अपने बेटे को मारना चाहता था लेकिन अपने बेटे के आगे पत्नी आ गई जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

वहीं घटना के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंचा और गिरफ्तारी दे दी जिसके बाद आरोपी पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना की जानकारी पर शिवली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं पूरे मामले में एडिसनल एसपी ने जानकारी देते हुए बताया की थाना शिवली में एक पूर्व फौजी ने अपनी पत्नी की हत्या कर तमंचा लेकर थाने आ कर जानकारी भी दी जिसकी गिरफ़्तारी की गई इसमें पति पत्नी के बीच कई वर्षो से विवाद था जिसमे उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर ह्त्या कर दी। वहीं अब पूरे मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।