1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अपनी जमीं की खातिर हम माटी में जा लिपटेंगे वो क्या हमसे निपटेंगे- अखिलेश यादव

अपनी जमीं की खातिर हम माटी में जा लिपटेंगे वो क्या हमसे निपटेंगे- अखिलेश यादव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अपनी जमीं की खातिर हम माटी में जा लिपटेंगे वो क्या हमसे निपटेंगे- अखिलेश यादव

अपनी जमीं की खातिर हम माटी में जा लिपटेंगे वो क्या हमसे निपटेंगे- अखिलेश यादव

कृषि कानून के विरोध में किसानों की तरफ से किए गए भारत बंद के आह्वान के साथ ही देश के तमाम राजनैतिक दलों ने भी समर्थन दे दिया है। देशभर के करीब 24 पार्टियों ने किसानों के भारत बंदका समर्थन किया है।

वहीं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी भी किसानों के समर्थन में सड़क पर उतर चुकी हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्विटर एक ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार पर शायराना अंदाज में तंज कसा, उन्होंने लिखा कि, अपनी जमीं की खातिर हम माटी में जा लिपटेंगे वो क्या हमसे निपटेंगे।

बता दें कि, मंगलवार को किसानों ने भारत बंद का एलान किया हैं। जिसे समाजवादी पार्टी का पूरा समर्थन मिला हैं। इससे पहले बीते सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान यात्रा का आयोजन किया गया था।

जिसके विरोध में आई योगी सरकार ने राजधानी लखनऊ से लेकर सभी जिलों में पुलिस का पहरा बैठा दिया। लखनऊ स्थित सपा मुख्याल को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया और अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में भारत बंद खासा असर देखने को मिल रहा हैं। किसानों के समर्थन में तमाम दुकानदार, रेहड़ी और पटरी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर इस आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी शांति के साथ भारत बंद आंदोलन को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।

समाजवादी पार्टी के कई नेताओं और विधायकों को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर लिया। जिससे वो भारत बंद का समर्थन न कर सकें और किसानों के प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। गाजीपुर में सपा विधायक वीरेंद्र यादव को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लियाt गिरफ्तारी से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिलहाल भारत बंद का असर हर जगह दिखाई दे रहा हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...