रिपोर्ट: नंदनी तोदी
लखनऊ: यूपी में हर साल पुष्प प्रदर्शन का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में प्रदेश में सभी फूलों, पौधों और खाद्य पदार्थ का प्रदर्शन किया जाता है। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का आयोजन राजभवन में किया गया है। आपको बता दें कि इस वर्ष कोविड हेल्प डेस्क को भी बनाया गया है। साथ ही सैनीटाइजर, और थर्मल स्कैनिंग की भी व्यवस्था हुई है। इतना ही नहीं , इस वर्ष सोशल डिस्टन्सिंग का भी ख़ास ध्यान रखा जा रहा है।
बता दें, ये प्रदर्शनी राजभवन में 06 फरवरी से शुरू होगा और पुरुस्कार एवं समापन समारोह 08 फ़रवरी को होगा। आपको बता दें, राज्यपाल आनंदीबेन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजभवन में फल, शाक-भाजी तथा पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम को जनता के लिए भी खोली गया है। इतना ही नहीं इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में राज्यभर के नामचीन किसान, कृषि विशेषज्ञ तथा फल उत्पादक भी पधारेंगे।
इस प्रर्दशन के उद्घाटन समारोह के साथ साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हर स्टॉल का जायजा भी लिया। बता दें, इस दौरान फल और सब्जी के प्रयोग से बनने वाले अचार, सॉस तथा जैम के निर्माण का आसान तरीका भी लोगों को बताया जाएगा।
उद्यान निदेशक डा. आर. के. तोमर ने बताया था कि ये प्रदर्शनी 6, 7, एवं 8 फरवरी तक चलेगा । इच्छुक उद्यान तथा गृहवाटिका प्रेमियों से अपेक्षा की गई है कि अधिकाधिक संख्या में 28 जनवरी, तक प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतियोगी गण पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्होंने बताया था कि लखनऊ शहर में स्थित व्यक्तिगत बंगलों के उद्यान, गृहवाटिकाओं, कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं तथा पब्लिक पार्क आदि के उद्यान एवं प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल के उद्यानों के 63 वर्गों में प्रदर्शनी आयोजित होगी। इस प्रदर्शनी की प्रतियोगिता की प्रवृष्टियों का पंजीकरण 28 जनवरी को शाम पांच बजे तक अधीक्षक राजकीय उद्यान, आलमबाग लखनऊ के कार्यालय में किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा था कि पंजीकरण उद्यानों तथा गृह वाटिकाओं के विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता की जजिंग 30 एवं 31 जनवरी, 2021 निर्णायक मण्डल द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इच्छुक उद्यान तथा गृह वाटिका प्रेमी विशेष जानकारी के लिए राजकीय उद्यान कार्यालय लखनऊ से फोन नं0 0522-2975506 पर सम्पर्क कर सकते हैं।