1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पांच पत्नियों ने किया पति का बलात्कार, बना रहीं थी संबंध, तभी निकल गए…

पांच पत्नियों ने किया पति का बलात्कार, बना रहीं थी संबंध, तभी निकल गए…

By: Amit ranjan 
Updated:
पांच पत्नियों ने किया पति का बलात्कार, बना रहीं थी संबंध, तभी निकल गए…

नई दिल्ली : पतियों द्वारा पत्नियों को बेवफाई की किस्से तो आपने आम सुने होंगे, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट की भी नौबत आती है। लेकिन नाइजीरिया से एक बेहद ही दुर्लभ किस्म का मामला सामने आया है, जहां एक करोड़पति व्यक्ति के साथ उसकी छह में से पांच बीवियों ने लगातार बलात्कार किया, और तब तक करती रहीं, जब तक उसके प्राण न निकल गए।

आपको बता दें कि ये पूरा मामला नाइजीरिया के बिनेयू प्रांत का है। जहां करोड़पति कारोबारी यूरोको ओनोजा अपनी छठी और सबसे युवा बीवी के साथ संभोग कर रहा था कि उसी समय उसकी पांचों बीवियां लट्ठ और छुरे लेकर उसके बेडरूम में आ धमकीं।

इन पांचों पत्नियों ने ओनोजा को जान से मार डालने की धमकी देकर तुरंत उन पांचों के साथ भी यौनसंबंध स्थापित करने का आदेश दिया। जिसे सुनकर एक पल तो ओनोजा ने उसका विरोध किया, लेकिन बीवियों ने उस पर काबू पा लिया। आदेश के अनुसार सबसे पहले यौन संभोग युवा बीवी को करना था, उसके बाद यह सिलसिला क्रमबद्ध तरीके से चलेगा।

इसी आदेश के अनुसार सभी बीवीयों ने यौन संभोग को अंजाम भी दिया। ‘डेली पोस्ट’ में छपी खबर के अनुसार जब ओनोजा इस उल्टे वरिष्ठता क्रम में पांचवीं बीवी के साथ यौन संभोग कर रहा था तो उसने दम तोड़ दिया।

ओनोजा की छठी और सबसे युवा पत्नी के मुताबिक, ओनोजा को मरा हुआ देखकर उसकी पांचों बीवियां जंगल की ओर भाग गईं। गांव के प्रमुख ओकेपे ओदोह ने बताया कि मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई थी, जिन्होंने दो बीवियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन बीवीयों की तलाश जारी है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...