मैनपुरी जिले में शनिवार को भोगांव क्षेत्र के नगला शीश और बेवर के नवीगंज के पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बतादें कि, ये सभी गुजरात से लौटे हैं।
गुजरात के अहमदाबाद से नवीगंज क्षेत्र के 34 श्रमिक ट्रक द्वारा 12 मई को मैनपुरी पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई स्क्रीनिंग में चार श्रमिक कोरोना संदिग्ध पाए गए थे। इन्हें भोगांव स्थित सेंटर में क्वारंटीन करते हुए जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे।
बाकी 30 श्रमिकों को होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया था। शुक्रवार की रात को क्वारंटीन किए गए चार श्रमिकों में दो सगे भाइयों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई। रात में ही दोनों को आइसोलेशन लेवल एक वार्ड सीएचसी भोगांव पर भर्ती कराया गया।