1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में लव जिहाद का पहला मामला बरेली में दर्ज

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद का पहला मामला बरेली में दर्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश में लव जिहाद का पहला मामला बरेली में दर्ज

धर्म परिवर्तन अध्यादेश 2020 को राज्यपाल आनंदी पटेल से मंजूरी मिलने के बाद कथित लव जिहाद का पहला मुकदमा उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के देवरनिया थाने में दर्ज हुआ है। देवरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि उनकी बेटी का कथित प्रेमी बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव डाल रहा है।

पीड़ित व्यक्ति की तहरीर के आधार पर देवरनिया पुलिस ने कथित प्रेमी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5 की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी घर से फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

देवरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि पढ़ाई के दौरान उनकी बेटी गांव निवासी उवैस अहमद ने दोस्ती कर ली। दोनों इंटर तक एक ही कॉलेज में पढ़े। तीन साल पहले वहां पढ़ाई पूरी करने के बाद युवती दूसरे कॉलेज में पढ़ने लगी।

इसके बावजूद उवैश उसे परेशान करता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद आरोपित को समझाने का प्रयास किया गया मगर, उसका दुस्साहस बढ़ता गया। विवाद से बचने के लिए युवती के पिता ने जून में उसकी शादी किसी दूसरी जगह कर दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...